Thursday, August 22, 2013

कुछ पल


ज़िन्दगी की कुछ सब से बेहतरीन बातें बस कुछ पलों के लिए होती हैं।
कुछ पल के लिए नज़रों का मिलना...
कुछ पल के लिए साँसों का थमना...
कुछ पल के लिए धड़कन का बढ़ना..
कुछ पल के लिए दिल का बहकना..
कुछ पल के लिए रातों को जगना...
कुछ पल के लिए मैं तेरा सपना...
कुछ पल के लिए तू मेरा सब-कुछ..
कुछ पल के लिए मैं तेरा अपना...
कुछ पल में ही तो है सब कुछ...
कुछ पल तू है, कुछ पल मैं हूँ..
कुछ पल की दूरी होती है..
कुछ पल मजबूरी होती है..
कुछ पल होती है तन्हाई..
कुछ पल को ये भी ज़रूरी है।
बातें सारी ये कुछ पल की, कुछ पल में ख़त्म कहाँ होंगी,
जीने को जीते हैं बरसों, पर जीते सच में कुछ पल है।

No comments:

Post a Comment